
आज के दौर में जब हर महीने बिजली का बिल आम आदमी के बजट को बिगाड़ देता है, ऐसे में सोलर एनर्जी एक ऐसा समाधान बनकर उभरी है जो लंबे समय तक राहत देता है। सरकार भी चाहती है कि लोग अपनी बिजली खुद बनाएं और ग्रिड पर निर्भरता कम हो। इसी सोच के साथ केंद्र सरकार ने पीएम सूर्यघर योजना शुरू की है, जिसके तहत 1kW से लेकर 3kW तक के रूफटॉप सोलर सिस्टम पर भारी सब्सिडी दी जा रही है। खास बात यह है कि इसमें केंद्र और राज्य सरकार दोनों मिलकर आर्थिक सहायता देती हैं, जिससे सोलर सिस्टम अब पहले के मुकाबले काफी सस्ता और आसान हो गया है।
पीएम सूर्यघर योजना में कितनी मिलती है सब्सिडी
इस योजना के तहत सोलर सिस्टम की क्षमता के अनुसार सब्सिडी तय की गई है। अगर आप 1 किलोवाट का सोलर सिस्टम लगवाते हैं, तो केंद्र सरकार ₹30,000 और राज्य सरकार ₹15,000 की सब्सिडी देती है, यानी कुल ₹45,000 की सहायता मिलती है। 2 किलोवाट के सिस्टम पर केंद्र से ₹60,000 और राज्य से ₹30,000, कुल ₹90,000 की सब्सिडी दी जाती है। वहीं 3 किलोवाट का सिस्टम लगाने पर केंद्र सरकार ₹78,000 और राज्य सरकार ₹30,000 देती है, जिससे कुल सब्सिडी ₹1.08 लाख हो जाती है।
यह सब्सिडी छतीसगढ़, यूपी, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड आदि राज्यों में लागु है. आमतौर पर 1kW सोलर सिस्टम की लागत करीब ₹2 लाख तक होती है, लेकिन इतनी बड़ी सब्सिडी मिलने के बाद वास्तविक खर्च काफी कम रह जाता है। CSBE के अधिकारियों के अनुसार घरेलू उपयोग के लिए 3kW का सोलर सिस्टम अधिकांश परिवारों की जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकता है।
सिर्फ ₹341 की EMI में कैसे लगवाएं 3KW सोलर सिस्टम
जो लोग एक साथ बड़ी रकम खर्च नहीं कर सकते, उनके लिए सरकार ने आसान लोन की सुविधा भी दी है। यदि कोई उपभोक्ता 3kW सोलर सिस्टम लगाने के लिए बैंक से लोन लेता है, तो उसे सिर्फ 6.5% ब्याज दर पर 10 साल के लिए ऋण मिलता है। इस लोन पर हर महीने की EMI केवल ₹341 बनती है। यानी एक मोबाइल रिचार्ज या चाय-नाश्ते के खर्च जितनी रकम में आप पूरे महीने की बिजली खुद बना सकते हैं।
एक बार सिस्टम लग जाने के बाद बिजली का बिल लगभग खत्म हो जाता है और 20–25 साल तक मुफ्त बिजली का फायदा मिलता है। इससे न केवल आपकी जेब पर बोझ कम होता है, बल्कि देश के बिजली ग्रिड पर भी दबाव घटता है और पर्यावरण को भी सीधा लाभ पहुंचता है।
3KW सोलर से क्या-क्या चला सकते हैं और आवेदन प्रक्रिया
3 किलोवाट का सोलर सिस्टम एक सामान्य घर के लिए काफी होता है। इससे आप 2–3 पंखे, 1 फ्रिज, टीवी, वॉशिंग मशीन, मिक्सर, लैपटॉप, मोबाइल चार्जर, LED लाइट्स और दिन के समय 1 छोटा AC या वाटर पंप भी आसानी से चला सकते हैं। सही उपयोग और बैटरी बैकअप के साथ यह सिस्टम दिनभर की जरूरतों को पूरा कर सकता है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले आपको pmsuryaghar.gov.in वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
इसके बाद अपने राज्य और डिस्कॉम के अनुसार अधिकृत वेंडर से संपर्क कर सोलर पैनल इंस्टॉल करवाया जाता है। इंस्टॉलेशन के बाद विभाग द्वारा निरीक्षण किया जाता है और सब्सिडी की राशि सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है। इसके लिए KYC और बैंक डिटेल्स देना जरूरी होता है। सरकार गांव-गांव और शहर-शहर जाकर इस योजना का प्रचार कर रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग बढ़ते बिजली बिल से छुटकारा पा सकें और एक स्थायी समाधान की ओर कदम बढ़ा सकें।
यह भी पढ़े – 👉 दीवार पर लगने वाला Daikcell Lithium इन्वर्टर-बैटरी सेट, 14 साल चलेगा और सिर्फ 4 घंटे में होगा full चार्ज