
इन दिनों बाजार में TATA का 540 वॉट सोलर पैनल जबरदस्त डिमांड में है। लोग इसे हाथों-हाथ खरीद रहे हैं क्योंकि इसकी परफॉर्मेंस, क्वालिटी और कीमत तीनों ही कमाल के हैं। जहां एक तरफ बिजली के बिल लोगों की जेब ढीली कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर यह पैनल उन्हें राहत दे रहा है। चाहे घर की जरूरत हो या खेत में मोटर चलानी हो, टाटा का यह सोलर पैनल हर जगह फिट बैठ रहा है। 540 वॉट की क्षमता वाला यह पैनल सिंगल यूनिट में ही इतनी बिजली बना देता है कि छोटे-छोटे अप्लायंसेस आराम से चल जाएं। यही वजह है कि शहरी और ग्रामीण, दोनों इलाकों में इसकी डिमांड तेजी से बढ़ रही है। PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana के तहत दिसम्बर 2025 तक देश में 5.1 GW रेजिडेंशियल रूफटॉप सोलर कैपेसिटी जुड़ चुकी है और 17 लाख से ज्यादा घरों तक यह योजना पहुंच चुकी है. ऐसे में TATA 540W जैसे हाई-क्वालिटी पैनल की मांग और भी बढ़ गई है।
क्या है TATA 540W सोलर पैनल की खासियत?
यह सोलर पैनल लेटेस्ट मोनो PERC टेक्नोलॉजी से बना है जो कम धूप में भी बेहतर बिजली उत्पादन करता है। इस पैनल की एफिशिएंसी 21% तक है और इसमें बाइफेशियल टेक्नोलॉजी का ऑप्शन भी मिलता है, जिससे दोनों तरफ से सूरज की रोशनी कैप्चर होती है और बिजली उत्पादन बढ़ जाता है। इसकी निर्माण क्वालिटी इतनी बेहतरीन है कि यह धूल, पानी और ओवरहीटिंग से बचाव करता है। TATA जैसी भरोसेमंद कंपनी का नाम जुड़ा होने से लोगों को इसमें लंबी उम्र और भरोसे की गारंटी भी मिलती है।
यह पैनल 25 साल की परफॉर्मेंस वारंटी और 10 साल की प्रोडक्ट वारंटी के साथ आता है। इसके अलावा यह सोलर पैनल लो-मेन्टेनेन्स है, मतलब बार-बार सर्विसिंग कराने की जरूरत नहीं पड़ती। TATA Power Solar की शुरुआत से अब तक दुनियाभर में 1.7 GW से ज्यादा मॉड्यूल्स शिप हो चुके हैं, जो इस ब्रांड की विश्वसनीयता को और मजबूत करता है। सिर्फ एक बार सही तरीके से इंस्टॉल हो जाए, तो फिर यह लगातार बिजली देता रहेगा।
कहां और कैसे कर सकते हैं इसका इस्तेमाल?
1. खेती-बाड़ी के लिए: जिन किसानों को खेतों में पानी के पंप चलाने के लिए बिजली की जरूरत होती है, उनके लिए यह सोलर पैनल एक बेहतरीन विकल्प है। खासकर उन इलाकों में जहां बिजली की उपलब्धता कम है, वहां टाटा का 540 वॉट पैनल एक अच्छा सॉल्यूशन है। किसान PM-KUSUM योजना के जरिए भी इसका लाभ उठा सकते हैं जिसकी आवेदन की अंतिम तारीख दिसंबर 2026 तक है।
2. घर के उपयोग के लिए: अगर आपके घर में बिजली बिल की समस्या है और आप उसमें कमी लाना चाहते हैं, तो यह सोलर पैनल सही चॉइस हो सकता है। इससे घर की जरूरत की चीजें जैसे मोटर से पानी को छत की टंकी तक पहुंचाना, लाइट्स, पंखे, टीवी और फ्रिज आसानी से चल सकते हैं। PM Surya Ghar योजना के तहत मार्च 2025 तक 10 लाख घर सोलर से रोशन हो चुके हैं, और आप भी इस मुहिम का हिस्सा बन सकते हैं।
3. छोटे व्यवसायों के लिए: छोटे व्यवसाय जैसे दुकानों में यदि आप बिजली कनेक्शन नहीं ले पाते हैं तो टाटा का यह 540W सोलर पैनल और बैटरी से दुकान के सभी उपकरण दिन-रात चला सकते हैं।
कितनी है कीमत और क्या सब्सिडी भी मिलेगी?
मार्केट में टाटा के इस पैनल की कीमत GST सहित लगभग ₹12,000 से ₹15,000 प्रति पैनल के बीच है। यह दाम डीलर और लोकेशन के हिसाब से थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकता है, लेकिन फिर भी इसकी कीमत इसकी परफॉर्मेंस के मुकाबले काफी वाजिब मानी जा रही है।
अच्छी बात यह है कि अगर आप इसे PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana के तहत लगवाते हैं, तो सरकार से अच्छी-खासी सब्सिडी भी मिलती है। मौजूदा बेंचमार्क प्राइस के हिसाब से 1kW सिस्टम पर ₹30,000, 2kW सिस्टम पर ₹60,000 और 3kW या उससे ज्यादा के सिस्टम पर ₹78,000 की सब्सिडी मिलती है। लेकिन ध्यान रहे, इसके लिए आपको 2 पैनल खरीदकर 1kW का सोलर सिस्टम डिज़ाइन करना होगा। तब ही आपको सब्सिडी मिलेगी. अगर आप 3kW का सिस्टम बनाना चाहते हैं तो सिर्फ 6 पैनल्स से आपका काम बन सकता है। दिसम्बर 2025 तक इस योजना के तहत 6 लाख से ज्यादा लोन मंजूर किए जा चुके हैं जिनकी कुल राशि ₹10,907 करोड़ से अधिक है. यानी फाइनेंसिंग का ऑप्शन भी आसानी से मिल रहा है। ये पैनल बहुत हल्के होते हैं और आसानी से इंस्टॉल किए जा सकते हैं।