अब तक का सबसे बड़ा सोलर पैनल! Waaree का नया 730 Watt HJT Solar Panel से चलेगा सारा घर, कीमत जानें

Durgesh Paptwan
Durgesh Paptwan | February 25, 2026

Waaree Energies, जो भारत की टॉप सोलर कंपनियों में से एक है, उसने हाल ही में अपना अब तक का सबसे दमदार 730 वॉट का HJT सोलर पैनल लॉन्च किया है। इस पैनल में Heterojunction Technology (HJT) का इस्तेमाल किया गया है, जो आज की सबसे एडवांस्ड सोलर टेक्नोलॉजी मानी जाती है। इस तकनीक में दो अलग-अलग प्रकार के सिलिकॉन क्रिस्टलाइन और एमोर्फस को मिलाकर एक हाई एफिशिएंसी सोलर सेल तैयार की जाती है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह कम धूप में भी बेहतरीन बिजली जनरेट कर सकती है और गर्मी के मौसम में भी इसका परफॉर्मेंस डाउन नहीं होता है । यही वजह है कि HJT पैनल की डिमांड मार्केट में तेजी से बढ़ रही है।

एक 730 वॉट सोलर पैनल से कितना लोड चलेगा?

अब बात करते हैं कि आखिर एक 730 वॉट का पैनल आपके घर में क्या-क्या चला सकता है। अगर आपके पास एक अच्छा क्वालिटी का इन्वर्टर और बैटरी सिस्टम है, तो आप इससे अपने घर के बेसिक जरूरी उपकरण आराम से चला सकते हैं। जैसे कि 3-4 LED बल्ब, दो पंखे, एक कूलर, एक LED टीवी, मोबाइल-लैपटॉप चार्जिंग और एक छोटा फ्रिज भी। यानि एक छोटा परिवार अपनी डेली जरूरतें इस पैनल से पूरी कर सकता है। इतना ही नहीं, अगर आप इसी टाइप के 3-4 पैनल एक साथ लगवा लेते हैं, तो 2-3 किलोवॉट का सिस्टम आसानी से तैयार हो जाएगा, जिससे पूरी तरह बिजली का बिल खत्म हो सकता है।

कीमत और सब्सिडी की डिटेल्स

Waaree का यह 730 वॉट का सोलर पैनल फिलहाल मार्केट में ₹25,000 से ₹30,000 के बीच उपलब्ध है। हालांकि इसकी कीमत लोकेशन, इंस्टॉलेशन चार्ज और कंपनी ऑफर के हिसाब से थोड़ी बहुत ऊपर-नीचे हो सकती है। अच्छी बात यह है कि अगर आप इसे PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana के तहत लगवाते हैं तो आपको सरकार से मोटी सब्सिडी मिल सकती है, जिससे इसका खर्च और कम हो जाएगा। हालाँकि सब्सिडी केवल Made In India पैनल पर ही मिलती है. यही वजह है कि कई लोग अब बड़े पैनल की तरफ रुख कर रहे हैं क्योंकि कम जगह में ज्यादा पावर पाने का यही सही तरीका है।

किनके लिए बेस्ट है यह पैनल और कैसे कराएं इंस्टॉलेशन?

यह पैनल उन लोगों के लिए सबसे बेस्ट है जिनके घर की छत पर स्पेस कम है लेकिन उन्हें ज्यादा पावर चाहिए। जैसे कि छोटे घर, फार्महाउस, वर्क फ्रॉम होम करने वाले या फिर छोटे ऑफिस वाले लोग आदि। Waaree कंपनी खुद इंस्टॉलेशन सर्विस देती है और पैनल के साथ 25 साल की वॉरंटी भी मिलती है, जिससे मेंटेनेंस को लेकर किसी भी तरह की चिंता नहीं रहती है। अगर आप लॉन्ग टर्म के लिए एक भरोसेमंद और पावरफुल सोलर सॉल्यूशन ढूंढ रहे हैं तो Waaree का यह 730 वॉट HJT पैनल आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस हो सकता है। एक बार निवेश कर दीजिए और फिर सालों तक फ्री बिजली का मजा लीजिए।

यह भी पढ़े – 👉 घर बैठे लगाए WAAREE का 5kW On-Grid Solar Kit, इंस्टॉलेशन से लेकर सब्सिडी तक का काम करेगा वेंडर, जानिए कीमत

Leave a Comment

error: Content is protected !!
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें WhatsApp Icon